Wednesday, April 15, 2026
HomeNation WiseUttarakhandरामलीला में पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, पांडाल निर्माण हेतु 4...

रामलीला में पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, पांडाल निर्माण हेतु 4 लाख देने की घोषणा

अल्मोडा-गोविन्द रावत

अल्मोड़ा जिले के विकास खंड लमगड़ा के खड़ियानौली स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने शिरकत की। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने उनका फूलमाला, गुलदस्ता भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने प्रभु श्री राम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया तथा रामलीला के सफल आयोजन की सराहना की। उन्होंने रामलीला स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पांडाल निर्माण हेतु जिला पंचायत निधि से 4 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पांडाल निर्माण होने से भविष्य में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इस दौरान रामलीला कमेटी के सदस्य, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular