बेतालघाट-गोविन्द रावत

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में भवाली गांव के जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्य ने ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत अध्यक्ष को प्रतिमाह मानदेय व अन्य भत्ते दिए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि लगातार क्षेत्र की समस्याओं के समाधान, विकास कार्यों की निगरानी एवं जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्य करते हैं। लेकिन उन्हें किसी प्रकार का नियमित मानदेय नहीं मिलता है। ऐसे में मानदेय व भत्ते दिए जाने से जनप्रतिनिधियों का मनोबल बढ़ेगा और वे और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य कर सकेंगे। भवालीगांव जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्य के नेतृत्व में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर जनप्रतिनिधियों को प्रतिमाह मानदेय एवं अन्य सुविधाएं प्रदान करने की मांग की।
जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्य ने सरकार से इस मामले में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।

