दैनिक जागो वर्ल्ड !हिमाचल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अटल टनल रोहतांग दौरे के दौरान नारी सशक्तीकरण का सशक्त संदेश देखने को मिला। लाहुल स्पीति की महिला विधायक, उपायुक्त और एसपी सहित अन्य महिला अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।। विश्व की सबसे ऊंची और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अटल टनल रोहतांग बुधवार को नारी सशक्तीकरण की गवाह बनी।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अटल टनल रोहतांग के दौरे के दौरान विधायक से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक सभी प्रमुख पदों पर कार्यरत महिलाओं ने उनका स्वागत किया, जिसने महिला सशक्तीकरण का सशक्त संदेश दिया।

राष्ट्रपति के स्वागत के लिए अटल टनल के नार्थ पोर्टल पर लाहुल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा, उपायुक्त किरण भड़ाना, एसपी लाहुल स्पीति शिवानी मैहला सहित अन्य महिला अधिकारी पहुंची थींरोचक यह भी रहा कि अनुराधा के पारंपरिक लाहुली परिधान (चोलू) को देखकर राष्ट्रपति खुश हुईं। उन्होंने इसकी जानकारी भी ली और विधायक के साथ अलग से फोटो भी खिंचवाए। विधायक अनुराधा राणा ने राष्ट्रपति को अवगत करवाया कि लाहुल स्पीति हिमाचल का जनजातीय जिला है। यहां राजनीतिक व प्रशासनिक तौर पर महिलाओं के हाथों में कमान है। इस पर राष्ट्रपति ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने महिला अधिकारियों के कार्यों की सराहना की।

