दैनिक जागो वर्ल्ड !वाराणसी

वरुणा नदी का जलस्तर घटने से वाराणसी के नक्खी घाट समेत कई इलाकों में बाढ़ का पानी उतर गया है। हालांकि, पानी उतरने के बाद गंदगी, कीचड़ और गाद का अंबार लग गया है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है और लोग तत्काल सफाई की मांग कर रहे हैं।बीते 48 घंटे में वरुणा नदी के जलस्तर में तेजी से गिरावट आने से नक्खी घाट समेत नदी किनारे बसे इलाकों में बाढ़ का पानी काफी पीछे खिसक गया। सोमवार को पानी उतरने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

घरों और गलियों में आवाजाही भी धीरे-धीरे सामान्य हो गई। रोजमर्रा की जिंदगी पटरी पर लौटती दिखी, लेकिन बाढ़ का पानी उतरते ही दूसरी आफत सामने आ गई।
