राजधानी में हिमाचल की संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प।”

दिल्ली
हाल ही में नई दिल्ली में ‘हिमाचली ऑर्गनाइजेशन’ (WHO) की दिल्ली इकाई की नई टीम की आधिकारिक घोषणा की गई। इस टीम की घोषणा वर्ल्ड हिमाचली आर्गेनाइजेशन चण्डीगढ़ ईकाई के अध्यक्ष अमित राणा ने की और इस नई कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे हिमाचल प्रदेश के प्रवासियों को एकजुट करना।और देवभूमि की समृद्ध संस्कृति को संजोकर रखना है।
विश्व हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की संगठन के विस्तार के क्रम में दिल्ली इकाई के गठन एवं पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
विश्व हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की स्थापना वर्ष 2025* में विश्वभर में बसे हिमाचल वासियों को एक साझा मंच पर जोड़ने के उद्देश्य से की गई। संगठन का ध्येय वाक्य “देवभूमि सेवायै” है।
संगठन का उद्देश्य* हिमाचली संस्कृति एवं विरासत का संरक्षण, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, युवा नेतृत्व, महिला सशक्तिकरण तथा विश्वभर में बसे हिमाचलवासियों के बीच एकता एवं सहयोग को बढ़ावा देना है।
बैठक में घोषित दिल्ली इकाई के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य निम्नलिखित है।
मनोज डोगरा को अधक्ष पद की कमान दी गई।
अध्यक्ष मनोज डोगरा,
महासचिव अमित कुमार शर्मा ,कार्यालय सचिव ललित डोगरा,मीडिया प्रभारी राज कुमार शर्मा ,उपाध्यक्ष अजीत चौहान,नरेश
ठाकुर,सीमा शर्मा ,सीमा पराशर सचिव रिया ठाकुर,
शिवानी ठाकुर ,जीवन शर्मा
कार्यकारिणी सदस्य,दिनेश डोगरा,योगेन्द्र शर्मा,जतिन्दर कुमार,अमित शर्मा, सनी चौधरी,विपिन कुमार, पवन शर्मा,अंजू अरोड़ा,सुरेश पाटयाल,ललित कुमार सिंह
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि दिल्ली इकाई राजधानी एवं एनसीआर में रहने वाले हिमाचलवासियों को एकजुट कर संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने, सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक संरक्षण तथा पर्यावरण जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विश्व हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन (WHO) का लक्ष्य है। हिमाचल की संस्कृति, पहचान और गौरव को विश्व पटल पर स्थापित करते हुए वैश्विक हिमाचली परिवार को एक सूत्र में जोड़ना है।

