दैनिक जागो वर्ल्ड !उत्तराखंड

शिक्षक दिवस पर 19 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षक दिवस (पांच सितंबर) को 19 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार, 2025 से सम्मानित किया जाएगा। इसमें प्रारंभिक शिक्षा के 12, माध्यमिक शिक्षा के छह और प्रशिक्षण संस्थान से एक शिक्षक शामिल है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मंजूबाला को भी राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) सम्मानित करेंगे।
