दैनिक जागो वर्ल्ड !बुलंदशहर

दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया है। उन पर जुलाई में दिल्ली में हुए एक प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशू आजाद के पिता संजय कुमार पर हमले का आरोप है।

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, जुलाई में दिल्ली में हुए एक प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशू आजाद के पिता संजय कुमार पर कथित हमले के मामले में यह कार्रवाई की गई है।
