दैनिक जागो वर्ल्ड !

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बुधवार को दिल्ली पहुंचेंगे और संसद रत्न अवार्ड से सम्मानित होंगे। वेणुगोपाल से संभावित मुलाकात के बीच पायलट के सामने गुटबाजी खत्म करने की चुनौती है।

पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी बुधवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे। चन्नी को आज संसद रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाना है। वह कृषि संबंधी संसदीय समिति के चेयरमैन भी हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से उनकी मुलाकात होने की संभावना है।
