दैनिक जागो वर्ल्ड !

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एम्स में सत्य निकेतन पीजी हादसे के घायलों के परिजनों से मुलाकात की और इलाज में हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने दिल्ली के सभी पीजी हॉस्टलों की सुरक्षा जांच के आदेश भी दिए।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को एम्स के ट्रामा सेंटर पहुंचकर साउथ कैंपस स्थित सत्य निकेतन पीजी हादसे में घायल हुए छात्रों के परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने स्वजनों से छात्रों के स्वास्थ्य और उपचार की स्थिति की जानकारी ली।

उन्हें भरोसा दिलाया कि दिल्ली सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है। छात्रों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
