Tuesday, September 8, 2026
HomeNation WiseDelhiसत्य निकेतन हादसे के बाद सरकार का सख्त एक्शन, दिल्ली में भवनों...

सत्य निकेतन हादसे के बाद सरकार का सख्त एक्शन, दिल्ली में भवनों की 5वीं मंजिल होगी सील; नई सुरक्षा नीति की तैयारी

दैनिक जागो वर्ल्ड !दिल्ली

सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने राजधानी में भवनों की पांचवीं मंजिल को सील करने की तैयारी शुरू कर दी है।सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने राजधानी में भवनों की पांचवीं मंजिल पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को ऐसे भवनों की पांचवीं मंजिल को तत्काल सील करने के निर्देश दिए हैं।इसके साथ ही पीजी, स्कूल, नर्सिंग होम और अन्य सार्वजनिक उपयोग वाले भवनों के लिए नई सुरक्षा नीति तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

प्रस्तावित नीति में ऐसे भवनों का समय-समय पर संरचनात्मक आडिट और भवन सुरक्षा प्रमाणन अनिवार्य किए जाने की तैयारी है।लगातार दूसरे दिन घटनास्थल पर पहुंचीं थीं सीएममुख्यमंत्री सोमवार को लगातार दूसरे दिन सत्य निकेतन पहुंचीं और हादसे के बाद चल रहे राहत-बचाव कार्यों तथा सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से घटनास्थल की स्थिति और अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली।

RELATED ARTICLES

Most Popular