Tuesday, September 8, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshराम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश को झटका, प्राधिकरण ने लौटाई निर्माणाधीन...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश को झटका, प्राधिकरण ने लौटाई निर्माणाधीन मकान के मानचित्र की पत्रावली

दैनिक जागो वर्ल्ड !

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश मिश्र के निर्माणाधीन मकान का मानचित्र अयोध्या विकास प्राधिकरण ने नौवीं बार लौटा दिया है।राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपित लवकुश मिश्र के निर्माणाधीन मकान के मानचित्र को लेकर बखेड़ा थम नहीं रहा है। इस प्रकरण में अब नया मोड़ आ गया है

प्राधिकरण ने नाैंवी बार की सुनवाई के दौरान लवकुश की पत्नी सुप्रिया को मानचित्र दुरुस्त कराने का फिर अवसर देते हुए उसकी पत्रावली वापस कर दी। माना जाए तो पत्रावली लौटा कर प्राधिकरण ने लवकुश मिश्र को एक झटका दिया है। निर्माणाधीन मकान का मानचित्र स्वीकृत नहीं हुआ।प्रस्तुत पत्रावली की जांच में गड़बड़ी मिली, तो प्राधिकरण ने संशोधन करने के लिए उसे और 15 दिन का समय दिया है। अब प्रकरण की सुनवाई 23 सितंबर तय कर दी गई।इस प्रकरण में एडीए ने सुप्रिया को सुनवाई का पहला अवसर तीन जुलाई को दिया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुई। इसके बाद प्राधिकरण ने नोटिस जारी करते हुए 15 जुलाई को सुनवाई का अंतिम अवसर दिया था, फिर ये नोटिस निर्माणाधीन मकान पर चस्पा कराई।

RELATED ARTICLES

Most Popular