दैनिक जागो वर्ल्ड !

दौलतपुर चौक, 19 सितंबर। संजीव डोगरा। राजभाषा हिंदी पखवाड़ा समारोह-2026 के तहत भाषा एवं संस्कृति विभाग, जिला ऊना की ओर से लता मंगेशकर कला केंद्र, समूर कलां में जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर चौक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया।जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यालय की ओर से गुनिका, दृष्टि और खुशी ने प्रतिभागी के रूप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा दृष्टि ने तृतीय स्थान, जबकि खुशी ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय पहुंचने पर विजेता विद्यार्थियों का प्रधानाचार्या डॉ. गुलशन पठानिया की ओर से स्वागत किया गया तथा उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता और प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और उत्साह के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया।वद्यालय के हिंदी प्रवक्ता प्यारा राम सहित समस्त शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
