दैनिक जागो वर्ल्ड !हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन का दौर जारी है, जिससे चंबा के चुराह में बघेईगढ़-चांजू सड़क मार्ग बंद हो गया और दो बसें फंस गईं। राज्य में मानसून से अब तक 1176 करोड़ का नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन का दौर थम नहीं रहा है। प्रदेश में आज भी कुछ जगह भारी बारिश का अनुमान है। जिला चंबा में उपमंडल चुराह के तहत बघेईगढ़-चांजू सड़क मार्ग खल्ली के समीप पहाड़ी दरकने से पूरी तरह बंद हो गया है। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गिरने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है।

मार्ग बंद होने से ग्राम पंचायत चांजू और देहरा का संपर्क प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह सड़क क्षेत्र की लाइफ लाइन है और इसके बंद होने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, चांजू से चंबा जा रही दो निजी बसें भी मलबा आने के कारण बीच रास्ते में फंस गई हैं।
