Sunday, September 20, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshयूपी में 5 मौतें, बिहार में उफान पर गंगा... हिमाचल से पश्चिम...

यूपी में 5 मौतें, बिहार में उफान पर गंगा… हिमाचल से पश्चिम बंगाल तक बारिश से लोग बेहाल, दिल्ली सबसे गर्म

दैनिक जागो वर्ल्ड !यूपी

गुरुवार को देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, उत्तर प्रदेश में 5 लोगों की मौत हुई और बिहार में गंगा नदी उफान पर है।गुरुवार को देश के कई राज्यों में हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। उत्तर प्रदेश में बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।बिहार में गंगा नदी अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर की ओर तेजी से बढ़ रही है, जिससे तटीय इलाकों के डूबने का खतरा मंडराने लगा हैहिमाचल प्रदेश में भारी भूस्खलन के कारण सड़कें बंद कर दी गई हैं, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। पश्चिम बंगाल में भी जलभराव से ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। चित्रकूट के बाराछी गांव में मिट्टी का मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। वहीं अमेठी और बाराबंकी में भी कच्ची दीवारें गिरने से दो वृद्धों की मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular