Sunday, September 20, 2026
HomeNation WisePunjab12 सितंबर को स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, पंजाब सरकार ने...

12 सितंबर को स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, पंजाब सरकार ने अमृतसर में छुट्टी का किया एलान; जानें कारण

दैनिक जागो वर्ल्ड !पंजाब

पंजाब सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के चलते 12 सितंबर को अमृतसर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। सरकारी स्कूल-दफ्तर बंद रहेंगे।पंजाब सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के धार्मिक महत्व को देखते हुए 12 सितंबर, शनिवार को श्री अमृतसर साहिब जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार 12 सितंबर को श्री अमृतसर साहिब जिले में स्थित सभी सरकारी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों के अलावा सरकारी बोर्डों और निगमों को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।सरकार की ओर से यह फैसला श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। स्थानीय अवकाश का असर जिले में संचालित सरकारी संस्थानों पर रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular