दैनिक जागो वर्ल्ड !शिमला

शिमला में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र हार्दिक चौहान का आईजीएमसी में निधन हो गया। बेटे को खोने के बावजूद उनके पिता ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए हार्दिक के अंगदान का फैसला किया। हिमाचल प्रदेश के शिमला में बीते सप्ताह देवत में हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल छात्र हार्दिक चौहान ने आईजीएमसी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद से हार्दिक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। उसे सिविल अस्पताल चौपाल में उपचार प्रदान करने के बाद शिमला रेफर कर दिया गया था।बता दें कि स्कूल वाहन दुर्घटना में एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि सात अन्य बच्चे घायल हुए थे। बाकी बच्चों में हार्दिक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी।

