Sunday, September 20, 2026
HomeNation WiseBiharमधुबनी में पासपोर्ट कांड में डाक विभाग का एक्शन, शत्रुपट्टी का डाककर्मी...

मधुबनी में पासपोर्ट कांड में डाक विभाग का एक्शन, शत्रुपट्टी का डाककर्मी अदनान निलंबित

दैनिक जागो वर्ल्ड !

मधुबनी में 64 पासपोर्ट बरामदगी कांड में गिरफ्तार शत्रुपट्टी उपडाकघर के डाककर्मी मो. अदनान को डाक विभाग ने निलंबित कर दिया है। विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन के साथ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।64 पासपोर्ट बरामदगी कांड में गिरफ्तार शत्रुपट्टी उपडाकघर के डाककर्मी मो. अदनान पर अब विभागीय शिकंजा कस गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डाक विभाग ने बुधवार को उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

इसके साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। अब जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि पासपोर्ट प्रकरण में डाककर्मी की वास्तविक भूमिका क्या थी।गिरफ्तारी के बाद विभागीय कार्रवाईप्रधान डाकघर के अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि मो. अदनान शत्रुपट्टी उपडाकघर में कार्यरत था। पासपोर्ट से जुड़े मामले में उसकी गिरफ्तारी के बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई है। निलंबन के साथ ही उसके विरुद्ध विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular