दैनिक जागो वर्ल्ड!तलमेहड़ा/मनोज डोगरा

दिल्ली में आईएस अधिकारी विवेक भाटिया से वर्ल्ड हिमाचली आर्गेनाइजेशन दिल्ली की टीम ने मीटिंग की। और उनको नई जिम्मेदारी मिलने के लिए WHO की टीम ने हिमाचली टोपी व शाल, पटका एवं पौधा भेंट करके उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विवेक भाटिया को हाल ही में युवा मामले और खेल विभाग दिल्ली में निदेशक नियुक्त किया गया है। (Director in the Department of Youth Affairs). पहले हिमाचल सरकार में भी अपनी सेवाएं दे चुके है।

विवेक भाटिया के साथ वर्ल्ड हिमाचली आर्गेनाइजेशन दिल्ली प्रदेश ईकाई (WHO) के सम्मानित पदाधिकारियों को उनके साथ आत्मीय एवं महत्वपूर्ण बैठक करने का अवसर प्राप्त हुआ।
बैठक में हिमाचली समाज से जुड़े विभिन्न विषयों, उनकी आवश्यकताओं तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण सुझावों पर विस्तारपूर्वक सकारात्मक चर्चा हुई।
इस अवसर पर वर्ल्ड हिमाचली आर्गेनाइजेशन टीम के प्रदेश अध्यक्ष मनोज डोगरा, उपाध्यक्ष नरेश ठाकुर, उपाध्यक्ष अजीत चौहान, महासचिव अमित कुमार शर्मा, कार्यालय सचिव ललित डोगरा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान प्रतिनिधियों द्वारा रखे गए सुझावों एवं जनहित से जुड़े विषयों को पूरी निष्ठा, प्राथमिकता और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।

