Sunday, September 20, 2026
HomeHImachal News14 सितंबर को देवभूमि स्वर्ण एकता मंच निकालेगा विशाल रैली, प्रशासन ने...

14 सितंबर को देवभूमि स्वर्ण एकता मंच निकालेगा विशाल रैली, प्रशासन ने दी अनुमति

दैनिक जागो वर्ल्ड ! उना

उपमंडल गगरेट के तहत देवभूमि स्वर्ण एकता मंच दौलतपुर चौक की ओर से 14 सितंबर 2026 को विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली को लेकर उप-मंडलीय मजिस्ट्रेट (SDM) गगरेट कार्यालय द्वारा आधिकारिक अनुमति प्रदान कर दी गई है।
प्रशासन से जारी अनुमति के अनुसार रैली 14 सितंबर को सुबह 10 बजे मरवाड़ी से शुरू होकर दौलतपुर चौक, डंगोह, चलेट, मुबारकपुर, गगरेट और लोहारली तक जाएगी। इसके बाद रैली इसी मार्ग से वापस गगरेट, चलेट, डंगोह होते हुए मरवाड़ी पहुंचेगी। रैली का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
यह जानकारी अध्यक्ष सुनील कुमार (हैप्पी फौजी), जसबीर सिंह, रवि जरियाल, रणजीत सिंह जसवाल, मिक्की ठाकुर और तिलक राज ने दी। उन्होंने बताया कि रैली को लेकर मंच की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular