Sunday, September 20, 2026
HomeHImachal Newsचीनी के बाद अब 'गेहूं' हुआ महंगा, एक महीने में 200 रुपए...

चीनी के बाद अब ‘गेहूं’ हुआ महंगा, एक महीने में 200 रुपए तक उछले दाम

दैनिक जागो वर्ल्ड ! सहारनपुर

एक महीने में गेहूं के दाम 200 रुपये प्रति कुंतल तक बढ़ गए हैं, जिससे यह 2850 रुपये प्रति कुंतल तक पहुंच गया है।चीनी के बाद अब गेहूं के दामों में बढ़ोतरी हुई है। एक महीने के भीतर 200 रुपये प्रति कुंतल तक की वृद्धि दर्ज की गई है। अनाज मंडी में प्रति कुंतल गेंहू 2850 रुपये तक है। नॉन ब्रांडेड 10 किग्रा पैक 350-360 रुपये तक है जबकि 10 किग्रा ब्रांडेड पैकेट आटा 390-440 रुपये तक है।केंद्र सरकार द्वारा निर्यात पर लगी रोक हटाने और जल्द एमएसपी घोषित होने की संभावना के चलते दाम में और तेजी की संभावना से इंकार नही किया जा रहा है।इन दिनों दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जरूरत के खाद्य पदार्थों के दाम में लगातार तेजी आ रही है। चीनी के बाद अब गेहूं के दामों में आ रहा उछाल आम वर्ग को प्रभावित कर रहा है। पिछले एक महीने के दौरान प्रति कुंतल गेहूं के दाम में 200 रुपये का तक उछाल आया है।केंद्र सरकार द्वारा निर्यात पर लगी रोक हटाए जाने के बाद यह तेजी आई है। थोक कारोबारियों के अनुसार, अगले रबी सीजन के लिए के सरकार के जल्द ही गेहूं का एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) घोषित किए जाने की संभावना है। यह समर्थन मूल्य पिछले सीजन से अधिक होने की संभावना है।

बताते चलें कि अप्रैल-2026 में एमएसपी 2585 रुपये प्रति कुंतल किसानों को मिला था। यह वर्ष-2025 के मुकाबले 160 रुपये कुंतल अधिक था, इन दिनों अनाज मंडी में गेहूं 2850 रुपये प्रति कुंतल तक बिक रहा है।चक्की पर खुला आटा प्रति किग्रा 34-35 रुपये तक है। रिटेल में 10 किग्रा नॉन ब्रांडेड आटा पैकेट 350 से 360 रुपये तक है। थोक बाजार में 44 किग्रा आटा बोरी 1450 रुपये तक है। 10 किग्रा ब्रांडेड पैकेट 390-440 रुपये तक है।गेहूं के दाम में यह सामान्य उतार-चढ़ाव है, जो मौसम के अनुसार चलता रहता है। बाजार में गेहूं और उससे निर्मित आटा, सूजी, मैदा आदि की आपूर्ति लगातार बनी हुई है।- अमित जैन, अध्यक्ष आटा मैदा सूजी थोक विक्रेता एसोसिएशन वेयर हाउस की गेहूं 2870 रुपये प्रति कुंतल तक बिक रही है। दाम में सभी टैक्स व बारदाना सहित खर्चे जुड़ते है। फिलहाल मंडी में गेहूं बेहद कम आ रही है। आगे अच्छा रहने की उम्मीद है।- प्रदीप तायल, आढ़ती मंडी समिति गंगोहमंडी में गेहूं के दाम 2850 रुपये प्रति कुंतल तक है। एक प्रतिशत मंडी का यूजर चार्ज लगता है। निर्यात की घोषणा से आंशिक रूप में दाम बढ़ गए है। आगामी सीजन के रेट जल्द घोषित हो सकते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular