Sunday, September 20, 2026
HomeHImachal Newsसामाजिक सुरक्षा पेंशन में देरी से बुजुर्ग परेशान, समय पर हो भुगतान

सामाजिक सुरक्षा पेंशन में देरी से बुजुर्ग परेशान, समय पर हो भुगतान

दैनिक जागो वर्ल्ड ! उना

सामाजिक सुरक्षा पेंशन समय पर न मिलने से बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह बात जनक राज खजांची पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद एवं पूर्व पार्षद वार्ड नंबर 5 ने कही, उन्होंने कहा कि आज
धरना स्थल पर पहुंची एक महिला ने बताया कि उनकी पेंशन करीब तीन महीने से रुकी हुई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पेंशन के लिए निर्धारित समय के अनुसार भुगतान किया जाए, ताकि लाभार्थियों को बार-बार धरना-प्रदर्शन करने और अपनी मांग उठाने के लिए मजबूर न होना पड़े।जनक राज खजांची ने कहा कि पेंशन की राशि से ही दवाइयों और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। ऐसे में समय पर पेंशन न मिलने से बुजुर्गों और जरूरतमंद परिवारों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं।
वहीं, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद वार्ड नंबर पांच जनक राज खजांची ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन और बीपीएल परिवारों से जुड़े कई लाभार्थियों को लंबे समय से पेंशन नहीं मिली है। उन्होंने दावा किया कि कुछ बीपीएल परिवारों के लाभार्थियों को करीब छह महीने से पेंशन का इंतजार है। उनका कहना है कि कई बुजुर्ग पेंशन की राशि से अपना गुजारा और दवाइयों का खर्च चलाते हैं।जनक राज खजांची ने सरकार, उपायुक्त और मुख्यमंत्री से मांग की कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान नियमित रूप से किया जाए। खासकर बीपीएल परिवारों के बुजुर्गों की लंबित पेंशन जल्द जारी की जाए, ताकि उन्हें आर्थिक संकट से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि पेंशन में देरी के कारण जरूरतमंद लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है और सरकार को इस मामले में गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular