
जिला पुलिस ऊना मादक पदार्थों के सेवन एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी कड़ी में दिनांक 15/09/2026 को समय करीब 4:00 PM बजे दिन मुकाम आदर्शनगर अम्ब में निरीक्षक विपन शर्मा प्रभारी पुलिस थाना अम्ब पर आधारित पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अभिषेक चौधरी निवासी वार्ड नंo 6 आदर्शनगर अम्ब तहसील अम्ब जिला ऊना के रिहायशी मकान की नियमानुसार ली गई खाना तलाशी के दौरान मकान के एक कमरे में डवल बैड पर रखे तकिये के नीचे रखे अभिषेक चौधरी के पर्स में से 7.64 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद किया । जो इस संदर्भ में आरोपी उपरोक्त के खिलाफ ND&PS Act की प्रासंगिक धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
🔎बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चैन तथा बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकज का पता लगाने के लिए अभियोग का आगामी अन्वेषण जारी है। नशे के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।🚨जिला पुलिस ऊना नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के तहत कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी तथा नशे के नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचकर उसे ध्वस्त करने के लिए पुलिस द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।📢 जिला पुलिस ऊना आम जनता से अपील करती है कि नशे को जड़ से मिटाना — समाज की सामूहिक जिम्मेदारी। यदि आपके आसपास चिट्टा/हेरोइन अथवा अन्य मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी या सेवन से संबंधित कोई गतिविधि हो रही है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। आपकी सूचना नशे के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान हो सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

