दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना

प्रयागराज की 10 प्रमुख सड़कों को अब एयरपोर्ट रोड की तर्ज पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से आकर्षक और व्यवस्थित बनाया जाएगा।शहर की प्रमुख सड़कों को अब एयरपोर्ट रोड की तर्ज पर व्यवस्थित और आकर्षक बनाने की तैयारी है। नगर निगम ने एमजी मार्ग,एमजीपी मार्ग समेत 10 प्रमुख सड़कों को चिह्नित किया है।इन सड़कों पर यातायात व्यवस्था सुधारने के साथ साफ-सफाई, फुटपाथ, डिवाइडर और सुंदरीकरण के कार्य कराए जाएंगे। इन सड़कों को संवारने के लिए 400 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च होगी। 10 सड़कों की दूरी लगभग 30 किलोमीटर तक रहेगी।नगर निगम इन सड़कों को सिर्फ गड्ढामुक्त करने तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि शहर की चुनिंदा और आकर्षक सड़क बनाएगा। पार्किंग के साथ मार्ग प्रकाश के बेहतर प्रबंध रहेगा। पर्यावरण सुरक्षा के लिए जहां 10 सड़कों पर दो लाख से अधिक पौधे रोपे जाएंगे, वहीं मार्ग प्रकाश के लिए केबल को अंडर ग्राउंड किया जाएगा।सड़कों के किनारे 500-500 मीटर की दूरी पर पार्किंग का व्यापक बंध रहेगा। सड़कों के किनारे रामचरित मानस की चौपाइयां भी अंकित कराई जाएंगी। सड़कों को दुरुस्त करने का काम तीन फेज में किया जाएगा।सड़कों के किनारे जल निकासी के लिए अंडर ग्राउंड नाला बनाया जाएगा। मार्ग प्रकाश के लिए बिजली की केबल भी अंडर ग्राउंड रहेगा। चौराहाें पर स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों और देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं लगाई जाएगी। पैदल चलने वालों के लिए बैठने के लिए पत्थर की बेंच भी लगाई जाएगी। चिह्नित सड़कों पर चरणबद्ध तरीके से काम शुरू कराया जाएगा।

