दैनिक जागो वर्ल्ड !नई दिल्ली

दैनिक जागरण के अभियान के बाद FSSAI देश भर में एनालॉग पनीर की बिक्री पर रोक लगाने की तैयारी कर रहा है। FSSAI के सीईओ राजित पुनहानी ने इसकी पुष्टि की है, और 24 सितंबर को इस संबंध में एक बड़ी बैठक होगी। देश में नकली और मिलावटी पनीर के खिलाफ दैनिक जागरण के अभियान के बाद अब एनालॉग पनीर पर पूरे देश में रोक लगाने की तैयारी है।भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) इसके लिए केंद्रीय स्तर पर नियम बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। एफएसएसएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजित पुनहानी ने इसकी पुष्टि की है|इस संबंध में 24 सितंबर को दिल्ली में बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में एनालॉग पर देशभर में रोक लगाने और इसकी बिक्री पर प्रभावी अंकुश के लिए आगे की कार्रवाई पर चर्चा होगी।

