Sunday, September 20, 2026
HomeHImachal NewsBilaspurहिमाचल: बिलासपुर में रिश्तों का खून, मामूली विवाद में बड़े भाई और...

हिमाचल: बिलासपुर में रिश्तों का खून, मामूली विवाद में बड़े भाई और भाभी ने ली छोटे भाई की जान; 4 दिन बाद झील में मिला शव

दैनिक जागो वर्ल्ड ! बिलासपुर

बिलासपुर के समलेटू गांव में आपसी विवाद के चलते बड़े भाई और भाभी ने छोटे भाई मदन लाल की पत्थर मारकर हत्या कर दी और शव को झील में फेंक दिया। बिलासपुर जिले की तहसील झंडूता के तहत आने वाले गांव समलेटू में आपसी विवाद के चलते बड़े भाई और भाभी ने मिलकर अपने ही छोटे भाई के सिर पर पत्थर मारकर बेरहमी से हत्या कर दी।वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से आरोपितों ने शव को पास की झील में फेंक दिया। मृतक के दूसरे भाई रोशन लाल ने झंडूता पुलिस थाने में मदन लाल की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

15 सितंबर को मामले में उस वक्त नया मोड़ आया, जब शिकायतकर्ता रोशन लाल ने पुलिस को 11 सितंबर की रात हुए खूनी संघर्ष की जानकारी दी। उसने बताया कि 11 सितंबर को मदन लाल का अपने बड़े भाई बिशन दास (45) और भाभी रानो देवी (38) के साथ झगड़ा हुआ था।

RELATED ARTICLES

Most Popular