Sunday, September 20, 2026
Homechandigarhकल पंजाब बंद, मोहाली-चंडीगढ़ के कई स्कूलों की छुट्टी; एयरपोर्ट जाने वालों...

कल पंजाब बंद, मोहाली-चंडीगढ़ के कई स्कूलों की छुट्टी; एयरपोर्ट जाने वालों को नहीं रोकेगा कोई

दैनिक जागो वर्ल्ड !चंडीगढ़

कौमी इंसाफ मोर्चा ने बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर 21 अगस्त को पंजाब बंद का आह्वान किया है। इसके चलते मोहाली और चंडीगढ़ के कई स्कूलों ने छुट्टी की घोषणा कर दी है।बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने 21 अगस्त को पंजाब बंद का आह्वान किया है। बंद सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक प्रस्तावित है। इसका असर मोहाली के साथ-साथ चंडीगढ़ में भी देखने को मिलेगा। ऐसे में कई स्कूलों ने छुट्टी के लिए बच्चों के अभिभावकों को मैसेज भेज दिए हैं।

पंजाब बंद के दौरान स्कूलों में बच्चों को लेकर आने-जाने वाली बसों को किसी प्रकार का व्यवधान न हो, इसलिए यह फैसला लिया गया है।मोहाली के ज्ञान ज्योति स्कूल, शिवालिक पब्लिक स्कूल फेज-6, मानव मंगल स्कूल सहित कई अन्य स्कूलों ने छुट्टी की घोषणा की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular