दैनिक जागो वर्ल्ड !अमृतसर

रानी का बाग में चोरी के इरादे से घुसे तीन युवकों में से दो को स्थानीय लोगों ने पिस्तौल समेत रंगे हाथ दबोच लिया, जबकि एक साथी भागने में कामयाब रहा।अमृतसर के रानी का बाग इलाके में चोरी की नीयत से दाखिल हुए तीन शातिर युवकों को स्थानीय निवासियों ने सतर्कता से पकड़ लिया। संदिग्ध गतिविधियों को देखते ही लोगों ने तुरंत घेराबंदी कर दो आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उनका एक साथी चकमा देकर भागने में सफल रहा। पकड़े गए युवकों के पास से एक पिस्तौल भी बरामद हुई है। इस पूरी घटना का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, तीन संदिग्ध युवक रानी का बाग इलाके में स्थित एक मकान को निशाना बनाने की नीयत से घुसे थे। आसपास के लोगों को उनकी चाल-ढाल और गतिविधियों पर तुरंत संदेह हो गया। बिना कोई समय गंवाए स्थानीय निवासियों ने एकजुट होकर तीनों को घेरने का प्रयास किया।
