Sunday, September 20, 2026
HomeNational Newsहैदराबाद के युवक की अमेरिका में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 17 दिन...

हैदराबाद के युवक की अमेरिका में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 17 दिन पहले हुई थी शादी

दैनिक जागो वर्ल्ड !हैदराबाद

अमेरिका में कार्यरत हैदराबाद के मोहम्मद जाबेर हुसैन की शादी के 17 दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने शव को भारत वापस लाने के लिए सरकार से मदद मांगी है।अमेरिका में रहने वाले हैदराबाद के मोहम्मद जाबेर हुसैन की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। हुसैन की 17 दिन पहले ही शादी हुई थी। 28 साल के मोहम्मद जाबेर हुसैन मैसाचुसेट्स के लोवेल में अपने घर में मृत पाए गए। मोहम्मद जाबेर हुसैन अमेरिका में एक सिविल इंजीनियर के तौर पर काम करते थे।

हुसैन के परिवार ने भारत सरकार से उसका शव वापस लाने के लिए मदद मांगी। परिवार का कहना है कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं और हुसैन के शव को वापस हैदराबाद लाने की व्यवस्था करने में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular