Sunday, September 20, 2026
HomeNation WiseDelhiआगरा: काली नागिन के डसने से बच्ची की मौत, चचेरा भाई अस्पताल...

आगरा: काली नागिन के डसने से बच्ची की मौत, चचेरा भाई अस्पताल में भर्ती

दैनिक जागो वर्ल्ड !आगरा

अकोला के मुरकिया गांव में चारपाई पर सो रहे चचेरे भाई-बहन को जहरीले सांप ने डस लिया। इस घटना में 10 वर्षीय बहन कामिनी की मौत हो गई, जबकि भाई पंकज का अस्पताल में इलाज चल रहा है।थाना कागारौल क्षेत्र के गांव मुरकिया में बुधवार रात चारपाई पर सो रहे चचेरे भाई बहन को विषैले सांप ने डस लिया। गुरुवार सुबह अस्पताल ले जाते समय बहन की मृत्यु हो गई। वहीं भाई का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

गांव मुरकिया निवासी 10 वर्षीय कामिनी पुत्री स्वर्गीय मुकेश कुमार और उसका चचेरा भाई पंकज पुत्र राकेश बुधवार रात चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे पंकज लघुशंका के लिए जागा। ठंड लगने पर पास रखी गेहूं की बोरी से कंबल निकालने लगा। इसी दौरान बोरी में छिपे सांप ने उसके बाएं पैर में डस लिया। शोर सुनकर स्वजन जाग गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular