Sunday, September 20, 2026
HomeHImachal NewsUnaखेलों में छाया राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां

खेलों में छाया राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां

दैनिक जागो वर्ल्ड! थानाकलां

खेलों में छाया राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलांबंगाणा, जोगिंद्र देव आर्य। सत्र 2026-27 में आयोजित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। अंडर-14 लड़कों की जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने विजेता बनकर ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि कबड्डी में टीम उपविजेता रही।वहीं, अंडर-19 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में थानाकलां की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया।

विजेता टीम में कप्तान शिवानी ठाकुर के अलावा दिवांशी, किंजल धीमान, रिधमा, जसनदीप, खुशी, आरती ठाकुर, दीक्षा, निष्ठा ठाकुर और श्रुति राणा शामिल रहीं।विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों का विद्यार्थियों और स्टाफ ने ढोल-नगाड़ों व फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। प्रधानाचार्य संजीव पराशर ने खिलाड़ियों, कोच एवं प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा अशोक धीमान तथा पीईटी अनूप शर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और टीम भावना का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

Most Popular