Sunday, September 20, 2026
HomeHImachal NewsUnaचिन्तपूर्णी से चोरी मोटरसाइकिल मामले में ऊना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कुछ...

चिन्तपूर्णी से चोरी मोटरसाइकिल मामले में ऊना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कुछ घंटों में दो आरोपी गिरफ्तार

दैनिक जागो वर्ल्ड !

किया गिरफ्तार।🚔
दिनांक 18.09.2026 को पुलिस थाना चिंतपूर्णी के अंतर्गत एक व्यक्ति, जो चिन्तपूर्णी में प्रसाद की दुकान पर कार्य करता है, ने शिकायत करी कि उसने अपनी मोटरसाइकिल दुकान के बाहर खड़ी की थी। लगभग 3:00 बजे जब उसने दुकान के बाहर सड़क पर देखा तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी छानवीन के दौरान उन्होंने दो व्यक्तियों को मोटरसाइकिल लेजाते हुये देखा । जिस संदर्भ में पुलिस थाना चिंतपूर्णी में नमालूम व्यक्तियों के खिलाफ BNS की प्रासंगिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके, पुलिस थाना चिन्तपूर्णी की टीम ने बिना समय गंवाए त्वरित कार्यवाही शुरू की। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से प्राप्त सुरागों, स्थानीय स्तर पर की गई पूछताछ तथा अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी मनप्रीत पुत्र मनोज कुमार निवासी वंगेहड़ डाकघर भदोली तहसील ज्वालामुखी जिला काँगड़ा हाल मकसूदपुर (मकसूदां ), जालंधर पंजाब व मनदीप कुमार, पुत्र श्री विनय कुमार निवासी लिदरां हाउस नंo 231, नजद DRM Memorial Public school जालंधर पंजाब की पहचान कर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।जिला पुलिस ऊना की अपराध के प्रति त्वरित प्रतिक्रिया, सतर्कता और प्रभावी जांच का एक सफल उदाहरण है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी जांच जारी है तथा आरोपियों से पूछताछ के आधार पर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

जिला पुलिस ऊना आमजन की सुरक्षा एवं संपत्ति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और अपराध की सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित कर रही है।
📢 जिला पुलिस ऊना की आमजन से अपील है कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और अपराध के विरुद्ध पुलिस का सहयोग करें। अपने घर, दुकान, वाहन एवं अन्य संपत्ति की सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा गतिविधि की जानकारी मिलते ही बिना किसी देरी के पुलिस को सूचित करें।अपराध की रोकथाम में जनता की सजगता और पुलिस का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। समय पर दी गई छोटी-सी सूचना किसी बड़ी आपराधिक घटना को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular