Wednesday, October 21, 2026
HomeHImachal NewsUnaपीएम श्री दौलतपुर चौक स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू

पीएम श्री दौलतपुर चौक स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू

दैनिक जागो वर्ल्ड !दौलतपुर

पीएम श्री दौलतपुर चौक स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू
सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. राज कुमार संदल ने किया उद्घाटन, 66 स्वयंसेवी लेंगे भागदौलतपुर चौक, 9 अक्टूबर। (संजीव डोगरा)
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर चौक में शुक्रवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन विद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं शिक्षाविद् डॉ. राज कुमार संदल ने ज्योति प्रज्वलित कर किया। इस शिविर में कुल 66 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं, जिनमें 32 छात्राएं और 34 छात्र शामिल हैं।

उद्घाटन समारोह में स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. राज कुमार संदल ने कहा कि एक सच्चा स्वयंसेवक वही है, जो शिविर समाप्त होने के बाद भी सेवा की भावना को अपने जीवन में बनाए रखता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उनमें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की अपार क्षमता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आपसी सहयोग, सामूहिक कार्य और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने स्वयंसेवियों से आह्वान किया कि वे अपने विद्यालय, गांव और समाज को बेहतर बनाने के लिए सदैव तत्पर रहें तथा समाज सेवा को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सहायता करना और सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना ही राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल उद्देश्य है।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. गुलशन पठानिया, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संजीव कुमार शर्मा तथा महिला कार्यक्रम अधिकारी मोनिका रतन ने मुख्य अतिथि को एनएसएस की टोपी पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य वासुदेव ठाकुर, मनोज ठाकुर, पूजा शर्मा,, इंदु, हितेश कुमार, रूबी ठाकुर,प्रवक्ता अमित शर्मा, जस्वीर, प्यारे राम, पूजा शर्मा, पर्वेश, रमाकांत,बरिंदर,डी पी मनोज, तर्नुम ठाकुर सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular