दैनिक जागो वर्ल्ड !

एनएसएस शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों को लक्ष्य निर्धारण और स्वच्छता का दिया संदेशबौल स्कूल में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर में स्वयंसेवकों ने सीखा अपशिष्ट पदार्थों के सदुपयोग का महत्वबंगाण , जोगिंद्र देव आर्य।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बौल में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों को लक्ष्य निर्धारण, मेहनत, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के प्रथम सत्र में रिसोर्स पर्सन गिरधारी लाल शर्मा, सेवानिवृत्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (बीईईओ), ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि एकाग्रचित्त होकर लक्ष्य निर्धारित करने तथा योजनाबद्ध तरीके से कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करने से सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने स्वयंसेवकों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।द्वितीय सत्र में पाठशाला के प्रधानाचार्य संजीव पराशर ने स्वयंसेवकों को जीवन में अपने लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने की सलाह दी।

इसके बाद प्रवक्ता वाणिज्य राजेश कुमार और कला स्नातक सुरेंद्र शर्मा ने स्वयंसेवकों के साथ मिलकर पाठशाला की सजावट का कार्य किया। इस दौरान उन्होंने अपशिष्ट पदार्थों के सदुपयोग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घरों में बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं का रचनात्मक उपयोग करके अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाया जा सकता है। स्वयंसेवकों ने सीखी गई बातों को अपने जीवन में अपनाने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत प्रभात फेरी, योगाभ्यास, व्यायाम और प्रार्थना से हुई। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य सीता राम, कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार और राजकुमारी सहित कला स्नातक अश्वनी कुमार, टीजीटी मेडिकल सोनिया शर्मा तथा प्रवक्ता अंग्रेजी कुसुम ठाकुर उपस्थित रहीं।
