दैनिक जागो वर्ल्ड ! हरोली

हरोली। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास सोसायटी द्वारा संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को घर-द्वार के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। इसी कड़ी में हरोली क्षेत्र के गांव बढ़ेड़ा में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।शिविर में 70 मरीजों की स्वास्थ्य जांच (ओपीडी) की गई, जबकि 37 लोगों के विभिन्न स्वास्थ्य टेस्ट किए गए। स्वास्थ्य टीम ने मरीजों की समस्याओं को सुना, आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया तथा जरूरतमंद लोगों को दवाइयां भी उपलब्ध करवाईं।चलने-फिरने में असमर्थ लोगों के घर पहुंच रही टीमसांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के तहत चलने-फिरने में असमर्थ और अस्पताल या स्वास्थ्य शिविर तक पहुंचने में कठिनाई महसूस करने वाले लोगों के घर जाकर भी स्वास्थ्य जांच की जा रही है। आशा वर्करों और आंगनवाड़ी वर्करों के सहयोग से टीम ऐसे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचती है। घर पर ही उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ आवश्यक जांच, चिकित्सकीय परामर्श और जरूरत के अनुसार दवाइयां उपलब्ध करवाई जाती हैं।

यह सेवा हरोली क्षेत्र में चलने-फिरने में असमर्थ लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। घर पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलने से उन्हें अस्पताल या शिविर तक जाने की परेशानी से राहत मिल रही है।बीपी, शुगर और सामान्य बीमारियों के प्रति किया जागरूकस्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर और सामान्य बीमारियों के लक्षणों व बचाव के बारे में जानकारी दी। लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने, संतुलित आहार लेने और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए जागरूक किया गया।स्वास्थ्य टीम ने दी सेवाएंशिविर में डॉ. प्रदीप कुमार, रुचि, मनीष, निहाल सिंह, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर प्रीति, हेल्थ वर्कर जसविंदर सिंह तथा आशा वर्करों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने और चलने-फिरने में असमर्थ लोगों को घर पर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा, प्रयास सोसायटी और स्वास्थ्य टीम का आभार व्यक्त किया।
