Tuesday, November 17, 2026
HomeHImachal Newsकुटलैहड़ की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए विधायक हेल्पलाइन शुरू,...

कुटलैहड़ की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए विधायक हेल्पलाइन शुरू, फोन पर पहुंचेगी शिकायत

दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना

बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अब सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जनता की सुविधा और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में विधायक एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता विवेक शर्मा ने एक नई पहल करते हुए विधायक हेल्पलाइन नंबर 82190 ,40054 शुरू किया है। खास बात यह है कि इस हेल्पलाइन की शुरुआत विधायक विवेक शर्मा ने दीपावली के शुभ अवसर पर की, ताकि क्षेत्र की जनता को त्योहार के मौके पर एक नई सुविधा की सौगात मिल सके। इस हेल्पलाइन के माध्यम से कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र का कोई भी नागरिक अपनी समस्या विधायक कार्यालय तक पहुंचा सकेगा। कुटलैहड़ कांग्रेस कार्यालय जोगी पंगा में इसके लिए कर्मचारी तैनात रहेंगे, जो प्रतिदिन जनता के फोन सुनेंगे और उनकी समस्याओं को दर्ज करेंगे। इसके बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क कर समस्याओं का समाधान करवाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।
कुटलैहड़ के जोगी पंगा कार्यालय में बैठे कर्मचारी सुनेंगे जनसमस्याएं,
विधायक हेल्पलाइन शुरू करने का मुख्य उद्देश्य जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। क्षेत्र में कई बार लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए अधिकारियों और कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ऐसे में हेल्पलाइन के माध्यम से लोग घर बैठे अपनी समस्या विधायक कार्यालय तक पहुंचा सकेंगे। जोगी पंगा स्थित कांग्रेस कार्यालय में तैनात कर्मचारी जनता की शिकायतों को सुनकर उनका विवरण दर्ज करेंगे। इसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। इससे सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं को विधायक तक पहुंचाने का एक आसान माध्यम उपलब्ध होगा।
कुटलैहड़ की हर पंचायत में विधायक संवाद रजिस्टर से पहले ही जुड़ी जनता,
विधायक विवेक शर्मा ने इससे पहले भी कुटलैहड़ की प्रत्येक पंचायत में विधायक संवाद रजिस्टर उपलब्ध करवाए थे। इन रजिस्टरों के माध्यम से पंचायत स्तर पर जनता की समस्याओं को दर्ज किया जा रहा है। पंचायत सचिव और पंचायत प्रतिनिधि अपनी पंचायत से संबंधित समस्याओं को विधायक संवाद रजिस्टर में लिखकर विधायक तक पहुंचा रहे हैं। इस व्यवस्था का उद्देश्य यह है कि जिन लोगों के लिए विधायक कार्यालय तक पहुंचना संभव नहीं है, उनकी समस्याएं भी पंचायत स्तर से ही विधायक तक पहुंच सकें।पंचायत सचिव और पंचायत प्रतिनिधि जनता की समस्याओं को दर्ज कर उन्हें विधायक कार्यालय तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस तरह विधायक संवाद रजिस्टर और विधायक हेल्पलाइन दोनों मिलकर जनसमस्याओं को उठाने के लिए दो अलग-अलग माध्यम उपलब्ध करवा रहे हैं।
हमारा संकल्प,कुटलैहड़ क्षेत्र की जनता की समस्याओं का घर-द्वार हो समाधान, विवेक शर्मा
कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि उनका संकल्प कुटलैहड़ की देव तुल्य जनता की समस्याओं का समाधान घर-द्वार पर सुनिश्चित करना है। जनता की सुविधा के लिए विधान सभा क्षेत्र की हर पंचायत में विधायक संवाद रजिस्टर रखवाए गए हैं, ताकि पंचायत सचिव और पंचायत प्रतिनिधि अपनी पंचायत की समस्याओं को सीधे उनके संज्ञान में ला सकें। उन्होंने कहा कि अब विधायक हेल्पलाइन नंबर भी शुरू कर दिया गया है। जोगी पंगा कांग्रेस कार्यालय में कर्मचारी प्रतिदिन जनता की समस्याओं को सुनेंगे और संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क कर उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे। उनका प्रयास है कि आम नागरिक को अपनी समस्या लेकर बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता के प्रति उनकी जिम्मेदारी है कि लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और उनका समयबद्ध समाधान करवाया जाए। विधायक संवाद रजिस्टर और हेल्पलाइन इसी सोच का हिस्सा हैं। कुटलैहड़ में विधायक विवेक शर्मा की इस पहल से जनता को अपनी समस्याएं पहुंचाने के लिए दो सुविधा जनक माध्यम मिल गए हैं। पंचायतों में विधायक संवाद रजिस्टर और जोगी पंगा कार्यालय से विधायक हेल्पलाइन के जरिए अब जनता की आवाज सीधे विधायक विवेक शर्मा तक पहुंच सकेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular