Monday, November 16, 2026
HomeHImachal Newsतरसेम राणा बने जनसेवा संघर्ष फाउंडेशन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रायपुर मरवाड़ी...

तरसेम राणा बने जनसेवा संघर्ष फाउंडेशन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रायपुर मरवाड़ी में खुशी की लहर

दैनिक जागो वर्ल्ड !ऊना

जनसेवा, जनसंघर्ष और जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय राष्ट्रीय संस्था जनसेवा संघर्ष फाउंडेशन ने रायपुर मरवाड़ी निवासी तरसेम राणा (सिम्मी) को हिमाचल प्रदेश का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है। संगठन की ओर से तरसेम राणा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उम्मीद जताई गई है कि वह हिमाचल प्रदेश में संस्था की गतिविधियों का विस्तार करेंगे तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। अपनी नियुक्ति पर तरसेम राणा (सिम्मी) ने संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा और समाज का उत्थान उनके लिए सर्वोपरि है। वह इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। गौरतलब है कि तरसेम राणा पूर्व में रायपुर पंचायत के उपप्रधान रह चुके हैं। इसके अलावा वह वर्तमान में भाजपा मंडल दौलतपुर चौक के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले तरसेम राणा की इस नियुक्ति को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular