Monday, November 16, 2026
HomeHImachal Newsबीबीएमबी मामले में हिमाचल की जीत का श्रेय मुख्यमंत्री सुक्खू को, भाजपा...

बीबीएमबी मामले में हिमाचल की जीत का श्रेय मुख्यमंत्री सुक्खू को, भाजपा नेता अपने आकाओं को खुश करने के लिए दे रहे ब्यान

दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना

मुख्य प्रवक्ता बोले,भाजपा की डबल इंजन सरकार के कार्यकाल के समय हिमाचल को क्यों नहीं दिला पाए उसका हक,
आपदा प्रभावितों को आर्थिक मदद और पक्के मकान देकर सुक्खू सरकार ने पेश की मिसाल
बंगाणा, बीबीएमबी एरिया मामले में हिमाचल प्रदेश के हितों को लेकर माननीय उच्च न्यायालय से मिली जीत के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस मामले को लेकर कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच आरोप- प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। कुटलैहड़ के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता विवेक शर्मा ने विपक्ष नेता के पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बीबीएमबी मामले में हिमाचल को मिली जीत का श्रेय केवल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को जाता है।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए इस महत्वपूर्ण फैसले को लेकर झूठे और भ्रामक बयान दे रहे हैं।
भाजपा की डबल इंजन सरकार ने हिमाचल के हितों के लिए क्या किया।विधायक विवेक शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व में प्रदेश और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकारें थीं। भाजपा नेता उस समय डबल इंजन सरकार को हिमाचल के लिए गोल्डन पीरियड बताते नहीं थकते थे। ऐसे में भाजपा नेताओं को प्रदेश की जनता को बताना चाहिए कि उस दौरान हिमाचल के हितों के लिए उन्होंने क्या उपलब्धियां हासिल कीं? जब केंद्र और प्रदेश में एक ही पार्टी की सरकार थी, तब हिमाचल को उसका हक क्यों नहीं दिलाया गया? बीबीएमबी जैसे महत्व पूर्ण मामलों में उस समय प्रदेश के हितों की पैरवी क्यों नहीं की गई? उन्होंने कहा कि भाजपा नेता आज प्रदेश सरकार से सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन उन्हें पहले अपने कार्यकाल का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए। उस समय प्रदेश की वित्तीय स्थिति क्यों नहीं सुधारी गई और हजारों करोड़ रुपये का कर्ज लेकर हिमाचल को आर्थिक बोझ में क्यों डाला गया? भाजपा नेताओं को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का मूल्यांकन करना चाहिए। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार को विरासत में कई आर्थिक चुनौतियां मिली हैं। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कठिन परिस्थितियों में भी आपदा प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ काम किया है। आपदा में जिन परिवारों के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे, उन्हें आर्थिक सहायता देकर दोबारा पक्के मकान बनाने में सहयोग किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साबित किया है कि सरकार की प्राथमिकता सत्ता का सुख भोगना नहीं, बल्कि संकट के समय प्रदेश की जनता के साथ खड़े रहना है। वित्तीय संकट के बावजूद प्रभावित परिवारों को राहत देने और उनके पुनर्वास के लिए उठाए गए कदम सरकार की जनहितैषी सोच को दर्शाते हैं।

प्रधानमंत्री की 1500 करोड़ की घोषणा पर उठाए सवाल, कहा गया हिमाचल की जनता के साथ पीएम का लगाव,
कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता विवेक शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांगड़ा में आपदा प्रभावित हिमाचल के लिए घोषित 1500 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को जनता को बताना चाहिए कि इस घोषणा के तहत प्रदेश को कितनी धनराशि वास्तव में प्राप्त हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी- बड़ी घोषणाएं करने के बावजूद हिमाचल को इस मद में फूटी कौड़ी तक नहीं मिली। उन्होंने कहा कि आपदा के समय हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार से आर्थिक सहयोग की आवश्यकता थी, लेकिन प्रदेश की जनता को अपेक्षित मदद नहीं मिल पाई। भाजपा नेताओं को इस मुद्दे पर भी अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
जनता को भ्रमित करना छोड़ें प्रदेश के भाजपा नेता,जनता जानती है सारी सच्चाई,
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि बीबीएमबी मामले में उच्च न्यायालय से मिली जीत हिमाचल प्रदेश के हितों की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसका राजनीतिक श्रेय लेने के बजाय भाजपा नेताओं को प्रदेश के अधिकारों और हितों के मुद्दे पर सरकार का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है। भाजपा नेताओं को जनता को भ्रमित करने और राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय प्रदेश के विकास तथा हितों के मुद्दों पर सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने दोहराया कि हिमाचल के अधिकारों की रक्षा और प्रदेश की जनता के हित सर्वोपरि हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular