दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना ब्युरो

जिला महासचिव बोले,300 करोड़ रुपये के विकास कार्यों से बदल रही क्षेत्र की तस्वीर, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और बिजली के क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक कार्य
बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता विवेक शर्मा के 30 माह के कार्यकाल को विकास, जन सेवा और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए राज्य सरकार में राजपूत कल्याण सभा के सदस्य एवं जिला ऊना कांग्रेस कमेटी के महासचिव संजय ठाकुर ने विधायक विवेक शर्मा के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि विधायक विवेक शर्मा ने अपने कार्य काल में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के साथ जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास किया है। युवा नेता संजय ठाकुर ने कहा कि विधायक विवेक शर्मा द्वारा प्रस्तुत 30 माह का रिपोर्ट कार्ड इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कुटलैहड़ क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। लगभग 300 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर होना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। सड़क निर्माण, पेयजल योजनाओं, बिजली व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को गति देना और ग्रामीण क्षेत्रों तक विकास की सुविधाएं पहुंचाना विधायक की प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। क्षेत्र की संपर्क सड़कों के निर्माण और सुधार से ग्रामीण जनता को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को भी लाभ पहुंचेगा।
कुटलैहड़ में स्वास्थ्य, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान,
युवा नेता संजय ठाकुर ने कहा कि विधायक विवेक शर्मा ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए भी प्रभावी प्रयास किए हैं। अस्पतालों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने, अल्ट्रासाउंड, ऑपरेशन थिएटर और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर सरकार के समक्ष लगातार मांग उठाई गई है। पेयजल योजनाओं को मजबूत बनाने और बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास का वास्तविक अर्थ तभी पूरा होता है, जब गांव के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिले। विवेक शर्मा ने इसी सोच के साथ जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी है। उनका मानना है कि कुटलैहड़ का प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़े।
विधायक हेल्पलाइन और संवाद रजिस्टर जनता के लिए बनेगा वरदान,
युवा नेता संजय ठाकुर ने विधायक द्वारा शुरू की गई विधायक हेल्पलाइन और पंचायतों में उपलब्ध करवाए गए विधायक संवाद रजिस्टर को जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन के माध्यम से जनता अपनी समस्याएं सीधे विधायक कार्यालय तक पहुंचा सकती है और संबंधित विभागों के माध्यम से उनके समाधान की प्रक्रिया को गति मिल सकती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना भी विधायक की संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाता है। राजनीति का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति के दुख-दर्द में साथ खड़ा होना है।
जनता के विश्वास पर खरा उतरे कुटलैहड़ का नेतृत्व कर रहे विधायक विवेक शर्मा
युवा नेता संजय ठाकुर ने कहा कि विधायक विवेक शर्मा का 30 माह का रिपोर्ट कार्ड कुटलैहड़ में विकास और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से आने वाले समय में कुटलैहड़ में विकास कार्यों को और गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि विधायक विवेक शर्मा इसी तरह जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करते रहेंगे। कुटलैहड़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है और कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस संकल्प को पूरा करने में उनके साथ खड़ा है।

