Saturday, November 21, 2026
HomeHImachal Newsबंगाणा में आज से जूनियर राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज, आरएसएस...

बंगाणा में आज से जूनियर राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज, आरएसएस प्रमुख अशोक शर्मा करेंगे शुभारंभ,राजेंद्र रिंकू

दैनिक जागो वर्ल्ड !ऊना ब्युरो रिपोर्ट

प्रदेश भर से जुटेंगे 576 खिलाड़ी, तीन दिनों तक मैदान में दिखेगा वॉलीबॉल का रोमांच
बंगाणा, राज्य वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में जूनियर राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज सुबह 11 बजे बंगाणा में होगा। जिला ऊना बॉलीबॉल संघ के महासचिव एवं राज्य बॉलीबॉल प्रतियोगता को संचालक राजेंद्र रिंकू ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से महिला एवं पुरुष वर्ग की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में 24 टीमों के माध्यम से लगभग 576 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में ठाकुर राम सिंह स्मृति ट्रस्ट टिपर, जिला हमीरपुर के अध्यक्ष एवं आरएसएस प्रमुख प्रचारक अशोक शर्मा मुख्यतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश राज्य वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष संजीव सोनी करेंगे। संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की ओर से आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच,
राजेंद्र रिंकू ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य वॉलीबॉल संघ का उद्देश्य प्रदेश में वॉलीबॉल खेल को बढ़ावा देना और ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करना है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के प्रत्येक जिले से एक महिला और एक पुरुष टीम भाग लेगी। तीन दिनों तक चलने वाले मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा प्रतिस्पर्धात्मक खेल देखने को मिलेगा।
सभी खिलाड़ियों के रहने और खाने की विशेष व्यवस्था,
राजेंद्र रिंकू ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचने वाले खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजन को सफल बनाने के लिए वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारी और सदस्य जुटे हुए हैं। बंगाणा में होने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह है। संघ को उम्मीद है कि इस आयोजन के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और भविष्य में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए बेहतर मंच मिलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular