Saturday, November 21, 2026
HomeHImachal Newsबाल दिवस पर बी.एड. विभाग ने सजाया प्रतिभाओं का मंच, विद्यार्थियों ने...

बाल दिवस पर बी.एड. विभाग ने सजाया प्रतिभाओं का मंच, विद्यार्थियों ने बिखेरे हुनर के रंगभजन, नृत्य, कविता पाठ, रैप और ग्राफिक डिजाइनिंग की प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन

दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना ब्युरो रिपोर्ट

दौलतपुर चौक, 14 नवंबर (संजीव डोगरा) राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक के बी.एड. विभाग की ओर से बाल दिवस के उपलक्ष्य में टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि बी.एड. विभाग की समन्वयक डॉ. प्रियंका विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भजन, नृत्य, कविता पाठ, गायन, ग्राफिक डिजाइनिंग, रैप और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया।
कार्यक्रम में कशिश ने राम स्तुति प्रस्तुत कर आध्यात्मिक वातावरण बनाया, जबकि तानिया के आकर्षक नृत्य ने खूब तालियां बटोरीं। गौरव ने रैप प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया और शबनम ने भांगड़ा प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उत्साह का रंग भर दिया। स्नेहा ने प्रभावशाली भाषण दिया, कल्पना ने मधुर भजन से सभी को मंत्रमुग्ध किया तथा साहिल ने ग्राफिक डिजाइनिंग में अपनी रचनात्मक सोच का परिचय दिया। वहीं अमीषा ने क्रोशिया से सुंदर फूल बनाकर अपनी हस्तकला का हुनर प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व का विकास करना भी है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी छिपी प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में बी.एड. विभाग से विभागअध्यक्ष डॉ. रंजीत कुमारी, डॉ. प्रवेश सूद, प्रो. आंचल कुमारी, प्रो. इंदु राणा तथा उषा देवी सहित विभाग के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की अंतर्निहित प्रतिभा को पहचानकर उन्हें उचित मंच प्रदान करना तथा उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामूहिक सहयोग की भावना विकसित करना रहा। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम यादगार बन गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular