Saturday, November 21, 2026
HomeHImachal Newsघनारी में पराशर परिवार का वार्षिक भंडारा संपन्न, दूर-दराज से पहुंचे परिवारों...

घनारी में पराशर परिवार का वार्षिक भंडारा संपन्न, दूर-दराज से पहुंचे परिवारों ने नवाया शीश

दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना ब्युरो रिपोर्ट

पंजाब, दिल्ली, हरियाणा सहित विदेशों में रह रहे परिवारों ने भी लिया हिस्सा, कुलदेवी का आशीर्वाद प्राप्त कर निभाई पारिवारिक परंपरा

दौलतपुर चौक। संजीव डोगरा

घनारी स्थित कुलदेवी मंदिर में पराशर परिवार की ओर से आयोजित वार्षिक भंडारा शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में पराशर परिवारों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कुलदेवी के चरणों में शीश नवाया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा पंजाब, दिल्ली और हरियाणा से भी पराशर परिवार के सदस्य विशेष रूप से पहुंचे। वहीं, विदेशों में रह रहे परिवारों के सदस्यों ने भी आयोजन में सहभागिता कर अपनी पारिवारिक परंपरा और कुलदेवी के प्रति आस्था का परिचय दिया। लंबे समय बाद एक-दूसरे से मिले परिवार के सदस्यों ने आपसी मेल-मिलाप किया और पुरानी यादें साझा कीं।

पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने कुलदेवी का आशीर्वाद प्राप्त किया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ पराशर परिवारों को एक सूत्र में पिरोने और नई पीढ़ी को अपनी पारिवारिक परंपराओं से जोड़ने का माध्यम भी बना।

पंडित सुरेश पराशर एवं समस्त पराशर परिवार ने आयोजन में पहुंचे सभी परिवारों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

फ़ोटो
घनारी स्थिति कुलदेवी मंदिर में पराशर परिवार शीश निभाते हुए

RELATED ARTICLES

Most Popular