दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना ब्युरो रिपोर्ट

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित ‘अग्र अलंकरण समारोह–2026’ में विश्व भर से पहुँचीं अग्रवाल समाज की प्रतिष्ठित हस्तियाँ.
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित ‘अग्र अलंकरण समारोह–2026’ में विश्व के 100 से अधिक देशों एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली अग्रवाल समाज की महान विभूतियों को ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आइकॉन अवॉर्ड्स–2026’ से सम्मानित किया गया।
क्योरटेक ग्रुप बद्दी के एमडी सुमित सिंगला को सामाजिक एवं औद्योगिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए किया गया सम्मानित।
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित ‘अग्र अलंकरण समारोह–2026’ में क्योरटेक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर, युवा उद्योगपति एवं समाजसेवी सुमित सिंगला को अग्रवाल समाज में दो दशकों से अधिक समय से निःस्वार्थ भाव से की जा रही सामाजिक सेवाओं तथा समाज के प्रति उनके निरंतर योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आइकॉन अवॉर्ड–2026’ से सम्मानित किया गया।
इस गौरवमयी अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के चेयरमैन प्रदीप मित्तल ने की।
समारोह में स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि तथा हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
प्रदीप मित्तल ने कहा कि यह समाज के लिए गर्व का विषय है कि अग्रवाल समाज की प्रतिभाएँ आज विश्वभर में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बना रही हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज अग्रवाल समाज विश्वभर में सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। चाहे जरूरतमंद कन्याओं का विवाह करवाना हो, धर्मशालाओं का निर्माण करना हो, गरीब बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करवानी हो, जरूरतमंदों को स्वास्थ्य उपचार में सहयोग देना हो या लंगर एवं भंडारों का आयोजन करना हो, अग्रवाल समाज सदैव सेवा और सहयोग के माध्यम से मानवता की मिसाल पेश कर रहा है।
विपुल गोयल ने कहा कि आज जापान, यूके-लंदन, दुबई, थाईलैंड, नेपाल, सिंगापुर, हांगकांग और कनाडा सहित विश्व के विभिन्न देशों से अग्रवाल समाज की प्रतिष्ठित हस्तियों का इस समारोह में शामिल होना समाज की एकजुटता और वैश्विक पहचान को दर्शाता है। यह एकजुटता समाज को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के हमारे संकल्प को और मजबूत करती है।
स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि जिस प्रकार एक बीज से विशाल वृक्ष का निर्माण होता है, उसी प्रकार आज भारत की संस्कृति और श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश विश्वभर में फैल रहा है। गीता का ज्ञान और उसका प्रचार-प्रसार आज वैश्विक स्तर पर मानवता को नई दिशा प्रदान कर रहा है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार मंत्री एवं आयोजक सदस्य तथा युवा उद्योगपति सुमित सिंगला को समाज के प्रति उनकी निरंतर सामाजिक गतिविधियों, समय-समय पर किए जा रहे सेवा कार्यों तथा युवा उद्योगपति के रूप में विशिष्ट योगदान के लिए ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आइकॉन अवॉर्ड्स–2026’ से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, सम्मानित विभूतियों एवं देश-विदेश से पधारे अग्रवाल समाज के सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
सम्मान प्राप्त करने पर संगठन के राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार मंत्री एवं आयोजक सदस्य सुमित सिंगला ने चेयरमैन श्री प्रदीप मित्तल, राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सुशील गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव राजेश भारूका, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामबाबू, राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक भावानीवाला, सुरिंदर अग्रवाल, राजेश गुप्ता, संत गोपाल जी गुप्ता, पवन सिंघल, महेश अग्रवाल, परवीन बंसल, संजय सिंघल, विजय गुप्ता, मंगल गोयल, अतुल मित्तल, सुनील गुप्ता सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं पूरी टीम का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
सुमित सिंगला ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उन सभी सहयोगियों एवं समाजसेवियों का सम्मान है, जिन्होंने समाजसेवा के कार्यों में समय-समय पर उनका साथ दिया है। उन्होंने भविष्य में भी अग्रवाल समाज की एकता, सामाजिक उत्थान और मानव सेवा के कार्यों में निरंतर योगदान देने का संकल्प दोहराया।

