Monday, November 16, 2026
HomeHImachal Newsबंगाणा मुख्यालय में जूनियर राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहुंचे...

बंगाणा मुख्यालय में जूनियर राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहुंचे बीएफआई अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर, खिलाड़ियों को दिए जीत के टिप्स

दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना ब्युरो रिपोर्ट

कुटलैहड़ के बंगाणा में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारतीय वॉलीबॉल महासंघ (बीएफआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान जिला ऊना वॉलीबॉल संघ के सलाहकार चरणजीत शर्मा, महासचिव राजेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने पर खिलाड़ियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। वीरेंद्र कंवर ने खिलाड़ियों से परिचय किया और उनका उत्साह बढ़ाते हुए खेल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जीत के टिप्स दिए। चीफ गैस्ट वीरेंद्र कंवर ने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये युवाओं को अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और टीम भावना का पाठ भी पढ़ाते हैं। किसी भी खिलाड़ी की सफलता के पीछे नियमित अभ्यास, बेहतर तालमेल और कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने की क्षमता होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मैदान में उतरते समय जीत का लक्ष्य जरूर रखें, लेकिन खेल भावना और अनुशासन को हमेशा सर्वोपरि रखें।
हिमाचल में गांव से मंडल तक खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना बॉलीबॉल संघ की प्राथमिकता,
पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल संघ का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के गांव स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें बेहतर मंच और सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें उचित अवसर, मार्गदर्शन और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बड़ा मंच देने की है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की मांग और उत्साह को देखते हुए लगातार दूसरी बार जूनियर वॉलीबॉल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदेश में वॉलीबॉल खेल के बढ़ते आकर्षण और खिलाड़ियों की रुचि को दर्शाता है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों और सहयोगियों की सराहना की।
जूनियर बॉलीबॉल राज्य प्रतियोगता में 20 टीमों के 356 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा,
इस बार जूनियर राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी जिला ऊना वॉलीबॉल संघ और राम सिंह मेमोरियल कर रहे हैं। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंची 20 टीमों के कुल 356 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। तीन दिवसीय इस खेल आयोजन में महिला एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। मैदान में खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। प्रत्येक टीम बेहतर प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में अपनी जगह मजबूत करने के लिए पूरा दमखम लगा रही है। जिला ऊना वॉलीबॉल संघ की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे खिलाड़ियों के लिए खाने-पीने और ठहरने के विशेष प्रबंध किए गए हैं। खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आयोजन समिति के सदस्य लगातार व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए हैं। बेहतर प्रबंधन के चलते बाहर से आए खिलाड़ियों और टीमों के सदस्यों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
बंगाणा में आयोजन से वीरेंद्र कंवर का खेलों के प्रति जुड़ाव चर्चा में,
गौरतलब है कि बंगाणा पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर की विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में बंगाणा में लगातार दूसरी बार जूनियर राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से सैकड़ों खिलाड़ियों का बंगाणा पहुंचना खेल गतिविधियों को नई पहचान दे रहा है। प्रतियोगिता के आयोजन और खिलाड़ियों के उत्साह ने क्षेत्र में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार किया है। वहीं, वीरेंद्र कंवर की भारतीय वॉलीबॉल महासंघ और हिमाचल वॉलीबॉल संघ में नेतृत्वकारी भूमिका तथा खिलाड़ियों के बीच उनकी मौजूदगी ने भी इस आयोजन को विशेष पहचान दी है।
यह रहे मौजूद,
इस मौके पर स्टेट बॉलीबॉल संघ के महासचिव मदन राणा जिला बॉलीबॉल संघ के महासचिव राजेंद्र रिंकू सलाहकार एवं स्टेज सचिव चरणजीत शर्मा अजय शर्मा सतीश शर्मा शशि राणा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular