Saturday, November 21, 2026
HomeHImachal NewsUnaविधायक विवेक शर्मा के नेतृत्व में कुटलैहड़ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री...

विधायक विवेक शर्मा के नेतृत्व में कुटलैहड़ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सुक्खू को दी बधाई,

दैनिक जागो वर्ल्ड कुटलैहड़

,हिमाचल प्रदेश को भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के एरियर के रूप में मिली ऐतिहासिक जीत को लेकर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इसी खुशी को साझा करने और प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करने के लिए कुटलैहड़ के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता विवेक शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला में मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश के हितों की मजबूती से पैरवी करने और हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं का कहना था कि बीबीएमबी एरियर को लेकर मिली जीत प्रदेश की जनता के लिए गर्व और खुशी का विषय है। यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई में सुक्खू सरकार की बड़ी उपलब्धि
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि बीबीएमबी एरियर का मामला हिमाचल प्रदेश के हक और अधिकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय रहा है। प्रदेश सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया और मजबूती के साथ अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हिमाचल के हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रदेश को उसके अधिकार दिलाने की दिशा में मिली यह सफलता आने वाले समय में भी सरकार के लिए प्रेरणा बनेगी।

कुटलैहड़ के विकास को लेकर मुख्यमंत्री से हुई विशेष चर्चा,
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखबिंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात के दौरान कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। विधायक विवेक शर्मा ने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक जरूरतों, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा और अन्य जनहित से जुड़े विषयों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने आग्रह किया कि कुटलैहड़ क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति प्रदान की जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी कुटलैहड़ के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की और क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के प्रति सकारात्मक रुख दिखाया।
कुटलैहड़ के कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह
इस अवसर पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्य कर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर खुशी जाहिर की। विवेक शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वह निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
उन्होंने दोहराया कि उनका लक्ष्य कुटलैहड़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना और हर गांव, हर पंचायत तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। मुख्यमंत्री के साथ हुई इस मुलाकात को कुटलैहड़ के विकास और प्रदेश के हितों के लिए एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular