Tuesday, March 24, 2026
HomeHImachal NewsChambaचम्बा में बारिश का दौर जारी है जबकि ऊँची पर्वत श्रृंखलाओं पर...

चम्बा में बारिश का दौर जारी है जबकि ऊँची पर्वत श्रृंखलाओं पर हिमपात

चम्बा जिला में बारिश का दौर जारी है जबकि ऊँची पर्वत श्रृंखलाओं पर हिमपात हो रहा है। चारों तरफ धुंध छाई हुई है। वहीं इस बारिश व बर्फबारी से पठानकोट चंबा -भरमौर एन एच लाहल के समीप, पांगी वाया साच पास मार्ग, खजियार -डलहौज़ी मार्ग सहित जिला के कई अन्य सड़क मार्ग अवरुद्ध हुए हैं जिन्हें बहाल करने में संबंधित विभाग जुटा है। जिला में 30 के करीब बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप्प पड़े हैं।

वहीं आधा मार्च का माह बीत जाने के बावजूद जिला कड़ाके की ठण्ड की चपेट में आया हुआ है और जनजीवन प्रभावित है।आज और कल जिला में ऑरेंज अलर्ट के चलते जिला प्रशासन ने लोगों से की एहतियात बरतने की अपील की है। जिला चंबा के पर्यटक स्थल डलहौजी, खजियार, जोत, चुराह और जनजातीय क्षेत्र भरमौर और पांगी घाटी में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है।

वहीं किसान और बागवान वर्ग इस बर्फबारी से बेहद खुश है। इन लोगों का कहना है कि इस बारिश और बर्फबारी से आने वाले समय में न केवल पानी की समस्या से निजात मिलेगी अपितु खेतीबाड़ी के साथ सेब के बागवानों को भी अच्छी फसल होने की संभावना बढ़ गई है।


वहीं उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने जिला में मौसम की ख़राब स्थिति को देखते हुए लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभी 21 मार्च तक जिला में मौसम ख़राब रहने की सम्भावना है। बारिश व बर्फबारी के चलते जिला के कई मार्ग अवरुद्ध हैं जिन्हें बहाल करने के प्रयास जारी हैं। उपायुक्त ने ऐसे मौसम में लोगों से बेवजह यात्रा न करने की अपील की है वहीं रात के समय की यात्रा को स्थगित करने की अपील की। उन्होंने लोगों से नदी नालों के करीब न जाने की अपील भी की है क्यूंकि इस समय नदी नालों के जल स्तर में बढ़ोतरी हुई है जिससे किसी भी घटना का भय बना रहता है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपातकाल में हेल्पलाइन न 1077 पर सूचना दें और मौसम विभाग की पूरी जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular