Tuesday, March 24, 2026
HomeHImachal NewsHamirpur22 मार्च, रविवार को आठवां विशाल वार्षिक भंडारा

22 मार्च, रविवार को आठवां विशाल वार्षिक भंडारा

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मैरा के गांव सुघाल, रेलवे स्टेशन भरमाड़ के समीप स्थित सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में 22 मार्च, रविवार को आठवां विशाल वार्षिक भंडारा बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है।इस पावन अवसर पर हिमाचल के प्रसिद्ध लोकगायक मोहित गर्ग बाबा बालक नाथ जी की महिमा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे गणेश पूजन से होगा। इसके पश्चात 10 बजे हवन, 11 बजे गौ माता पूजन तथा साढ़े 11 बजे झंडा रस्म अदा की जाएगी। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक भजन-कीर्तन (चौंकी) का आयोजन होगा। दोपहर 1 बजे से लंगर आरंभ होगा, जो रात्रि 8 बजे तक निरंतर चलता रहेगा।मंदिर के सेवक रणजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 मार्च को संगत के साथ श्रद्धालु ज्वालामुखी मंदिर, बाबा बालक नाथ मंदिर तथा मां बगलामुखी मंदिर के दर्शन के लिए प्रस्थान करेंगे।उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भंडारे में भाग लेने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular