Wednesday, April 15, 2026
HomeNation WiseUttarakhandताकुला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की मंडल कार्यशाला आयोजित

ताकुला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की मंडल कार्यशाला आयोजित

अल्मोडा-गोविन्द रावत

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत भाजपा मंडल ताकुला की दो दिवसीय मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यशैली, अनुशासन और पार्टी की रीति-नीति की विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर कार्य करने, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी की विचारधारा पर विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक और व्यवहारिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि पार्टी को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जगदीश डंगवाल, मंडल महामंत्री भूधर नारायण सिंह, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी प्रदीप सिंह नगरकोटी, पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा एवं वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य सोहन कुमार सोनू, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल कुमार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज भाकुनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद चौहान सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular