Wednesday, April 15, 2026
HomeRajnitiप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने सभी पदाधिकारियों से संगठन मजबूत करने...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने सभी पदाधिकारियों से संगठन मजबूत करने का आह्वान किया

शिमला-टीना ठाकुर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय और निष्ठावान रहने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से कहा कि जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन में नव नियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष से भेंट कर उनकी नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया और भरोसा जताया कि वे संगठन की मजबूती और कांग्रेस के विस्तार के लिए पूरी मेहनत करेंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है।
विनय कुमार ने कहा कि नगर निकायों और पंचायतों के आगामी चुनावों में उन कार्यकर्ताओं को आगे लाया जाना चाहिए जो पार्टी के साथ लंबे समय से जुड़े हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को आगे आने का अवसर देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी और उन्हें आपसी तालमेल के साथ काम करना होगा।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular