Wednesday, April 15, 2026
HomeNation WiseUttarakhandरामनगर में दो बाइकों की भिड़ंत, सावल्दे के युवक की मौत, जिला...

रामनगर में दो बाइकों की भिड़ंत, सावल्दे के युवक की मौत, जिला पंचायत सदस्य ने जताई संवेदना

रामनगरब्यूरोरिपोर्ट

रामनगर क्षेत्र में बीते मंगलवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में ग्रामसभा सावल्दे के एक युवक की दुखद मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और गांव में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात रामनगर क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें सावल्दे ग्रामसभा का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।शुक्रवार को सावल्दे पश्चिम के जिला पंचायत सदस्य दीप चन्द्र मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का भरोसा दिया।
जिला पंचायत सदस्य दीप चन्द्र ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे पूरी तरह से परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।इस मौके नवीन टम्टा,किशोरी लाल, भुवन चन्द्र, विनोद कुमार सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular