देहरादून-गोविन्द रावत

वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव रौतेला को उत्तराखंड सरकार की मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर विभिन्न क्षेत्रों से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने उनकी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर खुशी जताई है।
ध्रुव रौतेला लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग, अनुभव तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति को सरकार और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
हल्द्वानी के वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र नेगी सहित कई लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मीडिया और शासन के बीच संवाद और अधिक मजबूत होगा। साथ ही जनसरोकार से जुड़े विषयों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई है कि वे अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।



